ePaper

कोलकाता : सेफ ड्राइव, सेव लाइफ जागरूकता कार्यक्रम आज

Updated at : 08 Jul 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   सेफ ड्राइव, सेव लाइफ जागरूकता कार्यक्रम आज

कोलकाता : विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सोमवार को विश्व बांग्ला कंवेंशन सेंटर हॉल में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि वे अधिक से अधिक वाहनों को चलाते समय सावधानियों को बरतें. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, चालकों और दुर्घटनाओं […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सोमवार को विश्व बांग्ला कंवेंशन सेंटर हॉल में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि वे अधिक से अधिक वाहनों को चलाते समय सावधानियों को बरतें. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, चालकों और दुर्घटनाओं में पीड़ित कई लोग भी शामिल रहेंगे.

कार्यक्रम सुबह 10.15 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर सवा एक बजे तक चलेगा. इसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से जागरूकता के लिए कई सारे वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिये दिखाये जायेंगे.
पुलिस की ओर से इस मौके पर क्विज कांटेस्ट, डांस-ड्रामा का भी आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में दुर्घटना में शिकार पीड़ित भी अपना विचार रखेंगे. उनके जरिये भी लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की जायेगी.
क्विज कांटेस्ट में भाग लेनेवाले विजेताओं को प्राइज दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस, हिडको के चेयरमैन देबाशीष सेन, ट्रैफिक विभाग के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व टॉलीवुड की कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola