कोलकाता : परिवहन संगठनों ने की किराया बढ़ोतरी की मांग
Updated at : 08 Jul 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

आज बंगाल टैक्सी एसोसिएशन की बैठक 10 को ज्वाइंट फोरम ऑफ ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स की बैठक 10 को पूरे राज्य में हाईवे अवरोध करेंगे ट्रक चालक व मालिक 11 को वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक कोलकाता : डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों पर भार बढ़ गया है […]
विज्ञापन
- आज बंगाल टैक्सी एसोसिएशन की बैठक
- 10 को ज्वाइंट फोरम ऑफ ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स की बैठक
- 10 को पूरे राज्य में हाईवे अवरोध करेंगे ट्रक चालक व मालिक
- 11 को वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक
कोलकाता : डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों पर भार बढ़ गया है और वे किराया बढ़ोतरी की तैयारी कर रहे हैं. बंगाल टैक्सी एसोसिएशन के महासचिव विमल गुहा ने बताया कि डीजल मंहगा होने से हमें टैक्सी चलाने में परेशानी हो रही है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में टैक्सी में बैठने के साथ ही 30 रुपये से मीटर चालू हो जाता है. अब इसे 40 रुपये किये जाने की मांग पर राज्य परिवहन को पत्र लिखेंगे. सोमवार को इन सभी विषयों पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अगर किराया नहीं बढ़ाती है, तो हम वृहत्तर आंदोलन करेंगे.
राज्यभर में ट्रक चालक व मालिक करेंगे पथावरोध
फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन (वेस्ट बंगाल) के बैनगर तले 10 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक राज्यभर के विभिन्न हाइवे पर ट्रक चालक व मालिक पथावरोध करेंगे. संगठन के संयुक्त सचिव सजल घोष ने कहा कि ओवर लोडिंग व पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ पहले ही हम राज्यभर के हाइवे पर पथावरोध करने की घोषणा कर चुके थे.
अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाये जाने से हमारी परेशानी और भी बढ़ गयी है. इसलिए हमारे उक्त मांगों में इस मुद्दे को भी जोड़ दिया गया है. उन्होंने ईंधन पर जीएसटी लगाने की मांग की. कहा कि पथावरोध के समर्थन में रविवार को उलुबेड़िया व चंद्रकोना रोड पर सभा की गयी.
वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 11 को
एटक (एआइटीयूसी) समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा कर केंद्र सरकार ने देशभर में परिवहन से जुड़े लोगों को सौगात दी है.
सरकार के इस फैसले से हम आहत हैं. हम ईंधन पर जीएसटी लगाने की मांग किये थे, लेकिन सरकार ने उल्टे ईंधन के दाम बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि हम पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं.
दो जुलाई को हड़ताल पर कर चुके हैं. अगर सरकार का यही रवैया रहा, तो हम अगस्त महीने में 48 घंटे टैक्सी परिसेवा को बंद रखेंगे. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये जाने के बाद अब हम राज्य सरकार से टैक्सी किराया बढ़ाये जाने की मांग करेंगे. 11 जुलाई को इस विषय पर चर्चा के बाद सरकार को पत्र लिखा जायेगा.
बुधवार को ज्वाइंट फोरम ऑफ ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स की बैठक
किराया वृद्धि की मांग पर 10 जुलाई को ज्वाइंट फोरम ऑफ ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में मिनी बस ऑपरेटर्स को-ऑडिनेशन कमेटी, ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट, इंटर एंड इंटरा रिजियन बस ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य हिस्सा लेंगे.
यह जानकारी ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के प्रमुख तपन बनर्जी ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में बस किराया बढ़ाने के विषय पर चर्चा होगी. संगठन की इस मांग से परिवहन विभाग को अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




