कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को पूर्व रेलवे की विजिलेंस टीम और रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा के सेंट्रल पोस्ट थाने ने गिरफ्तार किया. आरोपी को हावड़ा स्थित डीआरएम बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम सपन कुमार राय उर्फ बासुदेव […]

विज्ञापन

कोलकाता : नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को पूर्व रेलवे की विजिलेंस टीम और रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा के सेंट्रल पोस्ट थाने ने गिरफ्तार किया. आरोपी को हावड़ा स्थित डीआरएम बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
आरोपी का नाम सपन कुमार राय उर्फ बासुदेव राय (43) है. आरोपी ने अपना स्थायी ठिकाना हावड़ा के रामराजातल्ला बस स्टैंड के पास बताया है. आरोपी के पास आरपीएफ ने कई अहम दस्तावेज बरामद किये हैं. उसके पास से एक टैब, एक एप्पल फोन के साथ कुल छह फोन, पांच टीटीई के नेमप्लेट और 3500 रुपये बरामद किये. आरोपी के खिलाफ हावड़ा रेलवे रजकीय पुलिस में आईपीसी 59/2019 यू / एस 420, 418 और 421 धारा के तहत मामले दर्ज किये गये.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ सलकिया की रहने वाली काकुली घोष, प्रिंस अनवर शाह रोड के राहुल दास और दक्षिण 24 परगना के रहनेवाले तनमय मंडल ने पूर्व रेलवे के आरपीएफ व विजिलेंस के अधिकारियों के पास नौकरी के नाम ठगे जाने की एक शिकायत दर्ज करायी थी.
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने बेरोजगार युवकों को खुद को हावड़ा मंडल का मुख्य टिकट निरीक्षक बता कर रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था. रेलवे में कलर्क की नौकरी दिलाने के एवज में आरोपी ने काकुली घोष से छह लाख रुपये की मांग की थी.
काकुली के अनुसार उसने 60 हजार रुपये आरोपी को पहले ही दे दिये थे, जबकि बाकी रुपये जल्द ही देने थे. दो अन्य शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि आरोपी ने दोनों को हावड़ा मंडल में ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के एवज में तीन-तीन लाख रुपये की मांग की थी. मंगलवार को उसने नियुक्ति पत्र देने के लिए हावड़ा डीआरएम बिल्डिंग में बुलाया था.
शिकायत मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल सेंट्रल पोस्ट इंस्पेक्टर सपन कुमार साह और एसआई आरके रंजन व चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर अभिजीत चौधरी और विजिलेंस इंस्पेक्टर शुभोजित भट्टाचार्या ने संयुक्त कार्रवाई की और जाल बिछाकर हावड़ा डीआरएम बिल्डिंग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola