पश्चिम बंगाल : हावड़ा में बीच सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ, लगा जाम
हावड़ा : मंगलवार को उत्तर हावड़ा भाजपा की ओर से बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. शाम पांच बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डबसन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर पहुंचे. मंदिर के अंदर भीड़ इस कदर बढ़ गयी कि रास्ते पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. […]
हावड़ा : मंगलवार को उत्तर हावड़ा भाजपा की ओर से बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. शाम पांच बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डबसन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर पहुंचे. मंदिर के अंदर भीड़ इस कदर बढ़ गयी कि रास्ते पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.
शाम का समय होने से डबसन रोड पर जाम लग गया. सड़क को आधे घंटे तक बंद करना पड़ा. हालांकि ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से जाम को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया. भाजपा नेता उमेश राय ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होता है. आज भक्तों की संख्या अध���क हो गयी, जिसके कारण बाहर बैठना पड़ा. यह पाठ बदले की भावना से नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए