पश्चिम बंगाल: मूक-बधिर महिला की बलात्कार के बाद हत्या, शरीर पर जख्म के निशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 9:05 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पात नगर के काशीराम बस्ती इलाके में रविवार रात एक अधेड़ मूक-बधिर महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का जघन्य मामला सामने आया है. महिला के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर जख्म के निशान पाये गये हैं. सोमवार सुबह निर्वस्त्र हालत में महिला का शव उसके घर में […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पात नगर के काशीराम बस्ती इलाके में रविवार रात एक अधेड़ मूक-बधिर महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का जघन्य मामला सामने आया है. महिला के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर जख्म के निशान पाये गये हैं. सोमवार सुबह निर्वस्त्र हालत में महिला का शव उसके घर में मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर के बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने गुस्साये लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
पीड़िता की उम्र 48 के करीब बतायी गयी है. कई वर्षों से वह काशीराम बस्ती में अपने बेटे,बेटी और बहू के साथ रहती थी. पीड़िता के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो गयी थी. घर का बोझ बेटे के कंधों पर है. उसका बेटा स्कूल की गाड़ी चलाकर अपनी मां, बहन एवं पत्नी का गुजारा कर रहा था. महिला की मौत की खबर सुनकर दुर्गापुर के एसीपी आरिश बिलाल, थाना प्रभारी गौतम तालूकदार सहित विभिन्न थानाओं की पुलिस मौके पर पहुंची. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (इस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.
पड़ोसियों ने बताया कि पीड़िता कुछ वर्ष पहले ही बस्ती में आयी थी. पति की मौत होने के बाद बस्ती के लोगों ने ही उसके लिए एक घर बनवाया था. तीन महीने पहले ही बेटे की शादी हुई थी. छत की टाली खोलने एवं घर के भीतर बिखरे सामान को देखकर प्रतीत होता है कि अपराधी अधिक संख्या में होंगे. अनुमान है कि अपराधी बस्ती के ही होंगे जिनकी पहचान पीड़िता कर ली होगी. इस कारण अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. मूक-बधिर होने के कारण वह शोर नहीं मचा सकी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










