राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन कोलकाता : प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा की ओर से शनिवार को राजभवन अभियान किया गया. इस दौरान प्रदेश मुख्यालय से काफी संख्या में भाजपा के एससी मोर्चा के कार्यकर्ता रैली के जरिये सेंट्रल एवेन्यू होते हुए धर्मतल्ला रानी रासमणि पहुंचे. वहां मौके पर प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष अरुण […]

विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा की ओर से शनिवार को राजभवन अभियान किया गया. इस दौरान प्रदेश मुख्यालय से काफी संख्या में भाजपा के एससी मोर्चा के कार्यकर्ता रैली के जरिये सेंट्रल एवेन्यू होते हुए धर्मतल्ला रानी रासमणि पहुंचे.
वहां मौके पर प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष अरुण हालदार ने कहा कि भाजपा एससी मोर्चा की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है और बंगाल में जिस तरह के हालात हैं, ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि बंगाल में एससी-एसटी के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, एक-एक करके लोगों की हत्या की जा रही है, क्योंकि एससी-एसटी के लोगों ने भाजपा को वोट दिया था. इस कारण उन पर हमले किये जा रहे है.
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल और लापता देवदास मंडल के परिवार वाले भी पहुंचे हैं. सब न्याय की मांग कर रहे हैं और मुख्यमंत्री को न्याय देना ही होगा. राष्ट्रपति के पास जाकर राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे. इधर, मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों ने पूरी घटना में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola