ममता को सीएम नहीं मानता : दिलीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

इलाके में उत्तेजना, रैफ को उतारा गया खड़गपुर : केशपुर के अानंदपुर में शनिवार को एक जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अौर मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री अौर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. मुख्यमंत्री का रवैया बिल्कुल […]
विज्ञापन
इलाके में उत्तेजना, रैफ को उतारा गया
खड़गपुर : केशपुर के अानंदपुर में शनिवार को एक जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अौर मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री अौर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. मुख्यमंत्री का रवैया बिल्कुल तानाशाह जैसा है.
मुख्यमंत्री को बंगाल की उन्नति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री जब दिल्ली बुलाते हैं, तो वह जाने को तैयार नहीं होतीं. उल्टे कहती हैं कि वह नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं मानतीं. अब हम भी कहते हैं कि बंगाल में अातंक का माहौल है. हम ममता बनर्जी को बंगाल का मुख्यमंत्री नहीं मानते. अहंकार के कारण जल्द ही पतन होगा. जनसभा में दिलीप घोष के साथ मुकुल राय भी मौजूद थे.
दूसरी अोर, आरोप है कि दिलीप घोष की सभा में जा रहे भाजपा समर्थकों पर केशपुर के मुगबसान इलाके में तृणमूल समर्थकों ने हमला कर दिया. भाजपा समर्थकों की बस में तोड़फोड़ की गयी, जिसमें भाजपा के 30 समर्थक घायल हो गये. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. भाजपा समर्थकों ने केशपुर थाने का घेराव भी किया. इलाके में रैफ को उतारा गया है.
गुड़ाप पहुंचीं लॉकेट, थानेदार को सौंपा ज्ञापन : हुगली. हुगली की नवनिर्वाचित सांसद लॉकेट चटर्जी शनिवार को गुड़ाप पहुंचीं और पुलिस की गोली से घायल भाजपा कर्मी जयचंद मालिक तथा तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के हमले में घायल साधन दास के परिवार वालों से मुलाकात की. सांसद ने बताया जय श्री राम बोलने वालों पर केवल तृणमूल कांग्रेस के लोग अत्याचार कर रहे हैं, ऐसा नहीं है, पुलिस वाले भी उनका साथ दे रहे हैं. जय श्री राम बोलने वालों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. अब पुलिस और गुंडों में कोई अंतर नहीं रह गया है. उन्होंने थाने पहुंचकर थानेदार को ज्ञापन दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




