चार घंटे तक सीबीआइ के सवालों से घिरे रहे मैथ्यू सैम्युअल
Updated at : 25 Jun 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

नारद स्टिंग मामले की जांच में उलझन सुलझाने की कोशिश में सीबीआइ की टीम मैथ्यू ने कहा : सीबीआइ की शुरू से जांच में मदद कर रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा अगले सप्ताह फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है सीबीआइ कोलकाता : नारद स्टिंग मामले की जांच के सिलसिले में मैथ्यू सैम्युअल […]
विज्ञापन
नारद स्टिंग मामले की जांच में उलझन सुलझाने की कोशिश में सीबीआइ की टीम
मैथ्यू ने कहा : सीबीआइ की शुरू से जांच में मदद कर रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा
अगले सप्ताह फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है सीबीआइ
कोलकाता : नारद स्टिंग मामले की जांच के सिलसिले में मैथ्यू सैम्युअल को सीबीआइ ने नोटिस भेज कर सोमवार को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया था. इस बुलावे पर सोमवार दोपहर एक बजे मैथ्यू सैम्युअल निजाम पैलेस में सीबीआइ के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. दोपहर दो बजे से उनसे पूछताछ शुरू हुई. करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद शाम छह बजे मैथ्यू निजाम पैलेस से बाहर निकले.
यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्टिंग मामले में वह शुरू से ही सीबीआइ की मदद करते आये हैं. सोमवार को भी उनसे काफी सवाल पूछे गये, जिसका उन्होंने जवाब दे दिया. मैथ्यू ने कहा कि इस मामले की जांच में कुछ ऐसे जवाब सीबीआइ की टीम को मिले थे, जो उनके जवाब से अलग थे. इसी कारण फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था.
उन्होंने सभी सवालों का जवाब सही दिया है. जरूरत पड़ी और फिर से उन्हें बुलाया गया तो वे फिर से आकर सीबीआइ की जांच में मदद करेंगे. वहीं सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि नारद स्टिंग मामले में आइपीएस एसएमएच मिर्जा से दो दिन लगातार पूछताछ की गयी. इस दौरान लेनदेन व मैथ्यू को किसने उनसे मिलवाया, इन सवालों का जवाब काफी घुमा फिरा कर दिया था. इसी कारण मैथ्यू से दोबारा पूछताछ की जरूरत पड़ी थी. सोमवार को मैथ्यू सैम्युअल ने जो बयान दिया है, उसकी जांच करने के बाद जरूरत पड़ी तो अगले सप्ताह फिर से उन्हें बुलाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




