रथयात्रा पर पुरी के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 25 Jun 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
रथयात्रा पर पुरी के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता : रथयात्रा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार-पुरी-सांतरागाछी से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेनें 3 जुलाई, 11 जुलाई एवं 12 जुलाई को शालीमार से चलेंगी जबकि पुरी से यह ट्रेनें 4 जुलाई, 12 जुलाई और 13 जुलाई को रवाना होंगी. 08013 […]

विज्ञापन

कोलकाता : रथयात्रा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार-पुरी-सांतरागाछी से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेनें 3 जुलाई, 11 जुलाई एवं 12 जुलाई को शालीमार से चलेंगी जबकि पुरी से यह ट्रेनें 4 जुलाई, 12 जुलाई और 13 जुलाई को रवाना होंगी.

08013 शालीमार-पुरी स्पेशल 3 जुलाई को रात 11.55 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.15 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं 08014 पुरी- सांतरागाछी स्पेशल 4 जुलाई को रात 23.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. ट्रेन में एक एसी-2 टायर, चार एसी-3 टायर, 13 स्लीपर क्लास और तीन जनरल की बोगियां होंगी. 08015 शालीमार-पुरी स्पेशल 11 जुलाई को 11.55 बजे से शालीमार से चलेगी और अगले दिन 10 बजे पुरी पहुंचेगी वहीं 08016 पुरी-सांतरागाछी स्पेशल 12 जुलाई को 23.45 बजे पुरी से रवाना होकर अगले दिन दस बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.
08019 शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई को 23.55 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन दस बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं 08020 पुरी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई को 23.45 बजे पुरी से चलकर अगले दिन दस बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. सभी ट्रेनें सांतरागाछी, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-क्योंझर रोड, भुवनेश्वर, खुरदा रोड एवं सखीगोपाल स्टेशनों पर रूकेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola