भाटपाड़ा में तनाव बरकरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 2:28 AM
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में गुरुवार को फैली हिंसा के बाद शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प को लेकर पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल बना रहा. स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. इलाके की दुकानें, स्कूल आिद पूरी तरह से बंद रहे. इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थायी रूप से रोक […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में गुरुवार को फैली हिंसा के बाद शुक्रवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प को लेकर पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल बना रहा. स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. इलाके की दुकानें, स्कूल आिद पूरी तरह से बंद रहे. इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गयी. तनाव वाले इलाके में और उसके आसपास धारा 144 व निषेधाज्ञा लागू है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस, रैफ और कॉमबैट फोर्स की तैनाती की गयी है.
इस बीच, शुक्रवार को क्षेत्र में दिन भर भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. शाम को भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह, नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह व भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह के नेतृत्व में मृतक रामबाबू साव (22) और धर्मवीर साव (46) की शवयात्रा निकाली गयी. शवयात्रा में काली पट्टी बांध कर हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. शवयात्रा के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










