ePaper

नामचीन जादूगर हुडिनी की मशहूर ट्रिक दोहराने के प्रयास में डूबा भारतीय जादूगर मैंड्रेक

Updated at : 17 Jun 2019 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
नामचीन जादूगर हुडिनी की मशहूर ट्रिक दोहराने के प्रयास में डूबा भारतीय जादूगर मैंड्रेक

कोलकाता : दुनिया के नामी-गिरामी जादूगरों में शुमार अमेरिकी जादूगर हैरी हुडिनी के एक ‘नायाब जादुई करतब’ को दोहराने की कोशिश में कोलकाता का एक जादूगर रविवार को हुगली नदी में डूब गया. मैंड्रेक के नाम से मशूहर जादूगर चंचल लाहिड़ी (40) ने ‘हुडिनी ट्रिक’ नाम से प्रसिद्ध जादुई करतब को दोहराने के लिए खुद […]

विज्ञापन

कोलकाता : दुनिया के नामी-गिरामी जादूगरों में शुमार अमेरिकी जादूगर हैरी हुडिनी के एक ‘नायाब जादुई करतब’ को दोहराने की कोशिश में कोलकाता का एक जादूगर रविवार को हुगली नदी में डूब गया. मैंड्रेक के नाम से मशूहर जादूगर चंचल लाहिड़ी (40) ने ‘हुडिनी ट्रिक’ नाम से प्रसिद्ध जादुई करतब को दोहराने के लिए खुद को एक शीशे के पिंजरे में बंद कर लिया. छह मजबूत तालों वाले इस पिंजरे को क्रेन की मदद से नदी के बीचोंबीच तेज धारा में उतारा गया.

इसे भी पढ़ें : सीएम के साथ बातचीत को तैयार जूनियर डॉक्टर, आज नवान्न में हो सकती है बैठक

इस दौरान लाहिड़ी की आंखों पर पट्टी बंधी थी और हाथ-पैर भी बंधे हुए थे. जादूगर हुडिनी से मशहूर हुई इस ट्रिक में जादूगर खुद को एक पिंजरे में बंद कर लेता है और यह पिंजरा पानी में डुबो दिया जाता है. फिर जादूगर अपने कौशल से बिना किसी चाबी की मदद से इस डिब्बे से बाहर आ जाता है.

हुडिनी ने करीब 100 साल पहले यह नायाब खेल दिखाकर जादू की दुनिया में अपना नाम अमर कर लिया था. हालांकि, मैंड्रेक ऐसा करतब पहली बार नहीं कर रहा था. वह वर्ष 2013 में भी इसे अंजाम दे चुका था और शायद इसी भरोसे उसने दोबारा इसे करने का जोखिम उठाया, पर शायद इस बार किस्मत को यह मंजूर नहीं था. इस बार वह पानी में उतरा तो वापस नहीं आ सका.

इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों का रुख हुआ नरम, आंदोलन समाप्ति की ओर

उसके नदी में जाने के काफी देर बाद तक जब वह वापस नहीं आया, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा पुल के नीचे हुआ.

पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग और गोताखोरों की मदद से लाहिड़ी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है. उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जादूगर ने स्टंट करने की अनुमति ली थी, लेकिन वहां उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola