बनगांव नगरपालिका के 11 पार्षद गायब गुमशुदगी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 2:43 AM

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले की बनगांव नगरपालिका भी तृणमूल कांग्रेस के हाथ से खिसकती नजर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से नगरपालिका के कुल 11 वार्डों के पार्षदों का अता-पता नहीं चल रहा है. इसे लेकर गुरुवार को बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन शंकर आद्या ने बनगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले की बनगांव नगरपालिका भी तृणमूल कांग्रेस के हाथ से खिसकती नजर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से नगरपालिका के कुल 11 वार्डों के पार्षदों का अता-पता नहीं चल रहा है. इसे लेकर गुरुवार को बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन शंकर आद्या ने बनगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी है.

पुलिस इन पार्षदों की खोज कर रही है कि आखिर ये सारे पार्षद कहां हैं? मालूम हो कि इस नगरपालिका के अंतर्गत कुल 22 वार्ड हैं, जिसमें से 11 पार्षदों के गायब होने से तृणमूल के लिए परेशानी बढ़ गयी है कि कहीं 11 पार्षद भाजपा में शामिल हो गये, तो यह नगरपालिका भी तृणमूल के हाथ से निकल जायेगी. गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में भाटपाड़ा नगरपालिका तृणमूल के कब्जे से छीन ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola