सोमवार से खुलेंगे स्कूल, यूनिट टेस्ट की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 5:22 AM
कक्षा 5 से 10वीं तक के छात्रों का यूनिट टेस्ट अगस्त में होगा कोलकाता : राज्य के सभी स्कूल 10 जून से खुल जायेंगे. स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों पाठ्यक्रम पूरा करने पर जोर दिया जायेगा. साथ ही यूनिट टेस्ट की तैयारी की जायेगी. यूनिट टेस्ट अगस्त महीने में होंगे. ज्ञात हो कि पहले […]
कक्षा 5 से 10वीं तक के छात्रों का यूनिट टेस्ट अगस्त में होगा
कोलकाता : राज्य के सभी स्कूल 10 जून से खुल जायेंगे. स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों पाठ्यक्रम पूरा करने पर जोर दिया जायेगा. साथ ही यूनिट टेस्ट की तैयारी की जायेगी. यूनिट टेस्ट अगस्त महीने में होंगे. ज्ञात हो कि पहले छुट्टी 30 जून तक घोषित की गयी थी, जिसे बाद में कम करते हुए आठ जून तक किया गया.
आदर्श माध्यमिक विद्यालय (श्यामबाजार) के हेडमास्टर डॉ ए पी राय ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में कटाैती करके सरकार ने अच्छा फैसला किया है. लगातार दो महीने की छुट्टी होने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता. अब कक्षा पांचवीं से 10वीं तक के बच्चों के लिए यूनिट टेस्ट की भी तैयारी करनी है. यह यूनिट टेस्ट अगस्त में होगा. इस टेस्ट के आधार पर ही पाठ्यक्रम व बच्चों के परफॉरमेंस का मूल्यांकन किया जायेगा. हालांकि कई बच्चे अभी अपने गांव यूपी-बिहार में घूम रहे हैं. अब धीरे-धीरे आना शुरू करेंगे. बाकी बच्चे तो पढ़ पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










