बुजुर्गों के लिए हिडको ने तैयार किया ''स्नेहालिया''

Updated at : 09 Jun 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए हिडको ने तैयार किया ''स्नेहालिया''

25 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन कोलकाता : हिडको ने बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त रहने के लिए एक अनोखी योजना तैयार की है. इसके लिए न्यूटाउन एक्शन एरिया एक में ओल्ड अपार्टमेंट स्नेहालिया तैयार किया गया है. इसका उदघाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 जून काे करने वाली हैं. यह बातें […]

विज्ञापन

25 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन

कोलकाता : हिडको ने बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त रहने के लिए एक अनोखी योजना तैयार की है. इसके लिए न्यूटाउन एक्शन एरिया एक में ओल्ड अपार्टमेंट स्नेहालिया तैयार किया गया है. इसका उदघाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 जून काे करने वाली हैं. यह बातें हिडको के चेयरमैन सह प्रबंधन निदेशक देवाशीष सेन ने कहीं.
उन्होंने बताया कि यहां पर केवल अपार्टमेंट की कीमत पर ब्याज चुकता कर बुजुर्गों को अपना बांकी जीवन गुजारने की सुविधा होगी. यह पूरी तरह से को-लिविंग कांसेप्ट पर आधारित है. यहां इनके लिए सभी तरह की सुविधा मुहैया करायी जायेगी, जिसमें लांड्री सर्विस, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से मनोरंजन की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 घंटे आया से लेकर तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी.
वह क्रेडाई बंगाल व एसीएई चार्टर्ड एकाउंटेंट स्टडी सर्किल की ओर से आयाेजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे.
इस अवसर पर क्रेडाई बंगाल के अध्यक्ष नंदू बेलानी ने बैंकरप्सी कोड से लेकर जीएसटी व स्टांप ड्यूटी से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बतलाया, जिसकी वजह से रीयल स्टेट क्षेत्र को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां उन्होंने बैंकरप्सी कोड को समझने की जरूरत बतायी, वहीं रियल स्टेट क्षेत्र में नकदी के प्रवाह की कमी की समस्या पर चिंता व्यक्त की.
इस अवसर पर इआइआरसी की 70वीं वर्षगांठ पर एक टीजर व पत्रिका एसीएई का विमाेचन भी किया गया. इस मौके पर एसीएई के अध्यक्ष वासुदेव अग्रवाल, सुमंत बत्रा, डा संजय चतुर्वेदी, जेएलएल के प्रबंध निदेशक जग्गी मारवाह, नामचीन एडवोकेट वी रघुरामन, डीएस दामले आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola