बोतल बंद पानी बनाने वाली कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के 99 व 100 नंबर वार्ड में फैले हेपेटाइटिस-ए (जांडिस) के प्रकोप को देखते हुए कोलकाता नगर निगम द्वारा प्रभावित इलाके के पानी की जांच की जा रही है. जहां निगम द्वारा आपूर्तित पेय व इलाके में बिकने वाली बोतल बंद पानी में भी कोलीफॉर्मा बैक्टीरिया मिले हैं. वह निगम के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के 99 व 100 नंबर वार्ड में फैले हेपेटाइटिस-ए (जांडिस) के प्रकोप को देखते हुए कोलकाता नगर निगम द्वारा प्रभावित इलाके के पानी की जांच की जा रही है. जहां निगम द्वारा आपूर्तित पेय व इलाके में बिकने वाली बोतल बंद पानी में भी कोलीफॉर्मा बैक्टीरिया मिले हैं. वह निगम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

उधर, इस घटना को लेकर राज्य के उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडेय ने बोतल बंद पानी बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने गुरुवार को महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पानी में कोलीफॉर्मा बैक्टीरिया मिलना चिंताजनक बात है. निगम के और अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा की गयी जांच में कुछ बोतल बंद पानी के नमूनों में भी कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिले हैं. इन कंपनियों के खिलाफ विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

मंत्री ने निगम को नियमित रूप से आपूर्तित पेयजल की जांच करने की सलाह दी है.चिकित्सकों के अनुसार अनुसार जिआर्डिएसिस एवं कोलीफॉर्म बैक्टीरिया के कारण आंत से संबंधित बीमारी होती है. हेपेटाइटिस-ए और इ भी इसकी वजह से होती है. इसके अलावा दूषित भोजन खाने वाले व्यक्ति भी इस बीमारी के चपेट में आ सकते हैं. इसलिए पानी को उबालकर कर पीना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola