एक देश, एक कार्ड का लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारत सरकार के आवास व शहरी विकास मंत्रालय की अवधारणा के अनुरूप पेमेंट टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वीजा ने नेशनल काॅमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) काे लांच किया है. एनसीएमसी को ‘एक देश, एक कार्ड’ की अवधारणा के अनुरूप तैयार किया गया है. यह परिवहन के दौरान भुगतान के लिए प्रयोग होनेवाला […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत सरकार के आवास व शहरी विकास मंत्रालय की अवधारणा के अनुरूप पेमेंट टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वीजा ने नेशनल काॅमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) काे लांच किया है. एनसीएमसी को ‘एक देश, एक कार्ड’ की अवधारणा के अनुरूप तैयार किया गया है.

विज्ञापन
यह परिवहन के दौरान भुगतान के लिए प्रयोग होनेवाला ऐसा कार्ड है, जिसकी मदद से मेट्रो, बस, उपनगरीय रेलवे, टोल प्लाजा, पार्किंग, स्मार्ट सिटी और रिटेल हर जगह भुगतान करना संभव होगा. कंपनी ने अपने काॅन्टेक्टलेस कार्ड के जरिये भारत सरकार के ‘एक देश, एक कार्ड’ के लक्ष्य के प्रति समर्थन जताया है.
वीजा में भारत व दक्षिण एशिया के ग्रुप कंट्री मैनेजर टी आर रामचंद्रन ने कहा कि वीजा एनसीएमसी कार्ड को जल्द से लोगों के लिए उपलब्ध कराने और इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए सरकार, बैंकों और भागीदार बन रहे पीटीओ के साथ मिलकर काम करने की दिशा में वीजा प्रयासरत है. मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप वीजा एनसीएमसी कार्ड में टैपिंग के जरिये काॅन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola