राजीव कुमार के आवास पर पहुंची सीबीआइ टीम

Updated:
विज्ञापन

कलकत्ता हाइकोर्ट ने राजीव कुमार को रोजाना सीबीआइ अधिकारियों के समक्ष अपनी हाजिरी सुनिश्चित कराने का दिया है निर्देश कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बड़ी राहत तो दे दी है. इसके तहत अगले एक महीने तक उनके खिलाफ बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. हालांकि, कलकत्ता हाइकोर्ट […]

विज्ञापन

कलकत्ता हाइकोर्ट ने राजीव कुमार को रोजाना सीबीआइ अधिकारियों के समक्ष अपनी हाजिरी सुनिश्चित कराने का दिया है निर्देश

विज्ञापन
कोलकाता : कलकत्ता हाइकोर्ट ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बड़ी राहत तो दे दी है. इसके तहत अगले एक महीने तक उनके खिलाफ बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. हालांकि, कलकत्ता हाइकोर्ट ने राजीव कुमार को रोजाना सीबीआइ अधिकारियों के समक्ष अपनी हाजिरी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. उसी निर्देश के तहत शनिवार की शाम को सीबीआइ की एक टीम अटेंडेंस लेने के लिए राजीव कुमार के पार्क स्ट्रीट स्थित आवास पहुंची.
गौरतलब है कि सारधा चिटफंड मामले में राजीव कुमार पर जांच में मिले तथ्यों को कथित तौर पर दबाने का आरोप है. राजीव कुमार ने कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी कि सीबीआइ के उस नोटिस को रद्द किया जाये, जिसमें उन्हें पेश होने की बात कही गयी है. अदालत ने पासपोर्ट जमा करने और सीबीआइ का सहयोग करने की शर्त पर राजीव कुमार की याचिका स्वीकार कर ली थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola