17 जून को 24 घंटे टैक्सी हड़ताल की दी धमकी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोआर्डिनेशन कमेटी तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र देकर टैक्सी चालकों पर पुलिस जुल्म तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने के आरोप पर 17 जून को 24 घंटे टैक्सी हड़ताल की धमकी दी है. परिवहन मंत्री […]

विज्ञापन

कोलकाता : एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोआर्डिनेशन कमेटी तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र देकर टैक्सी चालकों पर पुलिस जुल्म तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने के आरोप पर 17 जून को 24 घंटे टैक्सी हड़ताल की धमकी दी है. परिवहन मंत्री से समस्या के समाधान के लिए 15 जून तक टैक्सी यूनियनों की बैठक बुलाने की अपील की गयी है. यदि 15 जून तक टैक्सी चालकों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो 17 जून को टैक्सी चालक 24 घंटे की हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन
एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के सचिव नवल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि इसके पहले भी परिवहन मंत्री व हावड़ा पुलिस आयुक्त को पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
मोटर ह्वीकल्स कानून का दोबारा प्रयोग कर टैक्सी चालकों पर अनैतिक रूप से दोगुना जुर्माना लगाया जा रहा है. एयरपोर्ट में प्रीपेड टैक्सी में स्थानीय लोगों को तरहीज दी जा रही है, लेकिन बाहर के लोगों को कैश नहीं रहने की बात कहकर तीन-चार घंटे रोक कर रखा जा रहा है.
प्रदूषण प्रमाणपत्र सही होने के बावजूद भी गलत तरीके से जुर्माना लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि इन मामलों का समाधान हो. इसी कारण परिवहन मंत्री से अपील की गयी है, लेकिन यदि कोई विकल्प नहीं बचता है, तो वे लोग 17 जून को टैक्सी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola