सियालदह स्टेशन पर नयी साज-सज्जा के साथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नये डॉरमेट्री में कुल 54 बेड हैं. इसमें 24 महिलाओं और 20 पुरुषों के लिए बेड होंगे कोलकाता : सियालदह स्टेशन पर मंगलवार को नये रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री का उद्घाटन हुआ. रियाटरिंग रूम व डॉरमेट्री का उद्घाटन एक महिला यात्री द्वारा कराया गया. इस दौरान सियालदह मंडल के मंडल प्रबंधक प्रभाष दंशाना, आईआरसीटीसी पूर्वी […]
विज्ञापन
नये डॉरमेट्री में कुल 54 बेड हैं. इसमें 24 महिलाओं और 20 पुरुषों के लिए बेड होंगे
कोलकाता : सियालदह स्टेशन पर मंगलवार को नये रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री का उद्घाटन हुआ. रियाटरिंग रूम व डॉरमेट्री का उद्घाटन एक महिला यात्री द्वारा कराया गया. इस दौरान सियालदह मंडल के मंडल प्रबंधक प्रभाष दंशाना, आईआरसीटीसी पूर्वी जोन के प्रमुख देवाशीष चंद्रा, सियालदह मंडल के एडीआरएम अनंत सिंह, यूके सिंह, सियालदह मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हेमंत बसाक और अपर वाणिज्य प्रबंधक एच एन गांगुली उपस्थित रहे.
इस दौरान मंडल प्रबंधक प्रभाश दंशाना ने बताया कि हम अपने यात्रियों को बेहतर साज-सज्जा के साथ नया डॉरमेट्री व रिटायरिंग रूम उपलब्ध कराना चाहते थे. इसी योजना के तहत आज इसका उद्घाटन हुआ है. श्री दंशाना ने बताया कि नये डॉरमेट्री में कुल 54 बेड हैं. इसमें 24 महिलाओं और 20 पुरुषों के लिए बेड होंगे.
उन्होंने बताया कि इसमें रुकने वाले यात्रियों के लिए शानदार अनुभव प्राप्त होगा. एसीएम-सियालदह एच एन गांगुली ने बताया कि रियाटरिंग रुम व डॉरमेट्री को ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा. इसमें डॉरमेट्री को 12 घंटे के लिए 300 रुपये, 24 घंटे के लिए बुक करने पर 500 रुपये पे करना पड़ेगा. इसके साथ ही रियाटरिंग रूम दो व्यक्तियों के लिए 12 घंटे का 1500 रुपये, जबकि दो व्यक्ति 24 घंटे के लिए बुक करने पर 2000 रुपये पे करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










