कुल 111 उम्मीदवारों में 23 के खिलाफ आपराधिक मामले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
17 उम्मीदवारों के खिलाफ लगाये गये हैं गंभीर आरोप दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण व कोलकाता उत्तर में पड़ेंगे वोट कोलकाता : राज्य में अंतिम व सातवें चरण में नौ लोकसभा सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है. इन सात सीटों पर कुल 111 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें […]
विज्ञापन
17 उम्मीदवारों के खिलाफ लगाये गये हैं गंभीर आरोप
विज्ञापन
दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण व कोलकाता उत्तर में पड़ेंगे वोट
कोलकाता : राज्य में अंतिम व सातवें चरण में नौ लोकसभा सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है. इन सात सीटों पर कुल 111 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें से 23 यानी लगभग 21 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं, 17 उम्मीदवारों (15 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
यह जानकारी सोमवार को वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाॅच की संयोजक उज्जैनी हलीम ने प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि सातवें चरण में प्रमुख पार्टियां जैसे भाजपा के पांच, तृणमूल के चार, कांग्रेस के दो, एसयूसीआइ के तीन व माकपा के दो उम्मीदवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन