भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष के खिलाफ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन को एक विशेष निर्देश देते हुए भारती घोष के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की […]
विज्ञापन
कोलकाता : घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष के खिलाफ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन को एक विशेष निर्देश देते हुए भारती घोष के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.
भाजपा उम्मीदवार पर आरोप है कि वह केशपुर के पिकुरदा इलाका स्थित एक मतदान केंद्र के अंदर अपने सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ घुस गयी थीं और वहां उन्होंने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड भी किया था.
चुनाव आयोग के नियमानुसार कोई भी सुरक्षाकर्मी, जिसके पास बंदूक हो, वह मतदान केंद्र के अंदर बिना पूर्व अनुमति नहीं घुस सकता. उम्मीदवार घुस सकती है, लेकिन वह वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकती. इसलिए इसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए चुनाव आयोग ने भारती घोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




