रविवार तक बारिश की संभावना नहीं

Updated at : 11 May 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार तक बारिश की संभावना नहीं

कोलकाता : महानगर में झुलसा देनेवाली गर्मी से शहरवासियों का बुरा हाल है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने राज्य में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर, बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम, कोलकाता, हावड़ा […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में झुलसा देनेवाली गर्मी से शहरवासियों का बुरा हाल है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने राज्य में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर, बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली सहित कई जिलों में अगले दो दिनों तक बहुत तेज गर्म हवा की चेतावनी जारी की है.

पश्चिम के जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. बिहार और झारखंड में अगले 48 घंटों तक गर्मी हवा के साथ लू चलेगी. जिसका असर उसके पड़ोसी जिलों पर भी पड़ेगा. अगले 24 घंटों में, कोलकाता में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा अगले पांच दिनों के अंदर उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में आंधी-बारिश की भविष्यवाणी की है.

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola