महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक महिला की संदिग्ध ���रिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका का नाम रीता साधु (40) है. वह स्वरुपनगर के हरिपुर इलाके की रहनेवाली थी. महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ अशोकनगर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी मृतका के पति नारायण […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका का नाम रीता साधु (40) है. वह स्वरुपनगर के हरिपुर इलाके की रहनेवाली थी. महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ अशोकनगर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

पुलिस आरोपी मृतका के पति नारायण साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पहले अशोकनगर के शिशिरपल्ली निवासी रीता की शादी नारायण साधु नामक व्यक्ति से हुई थी. मृतका के मायकेवालों ने बताया कि शुक्रवार रात उसके ससुराल से फोन आया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है. जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि रीता की मौत की हो चुकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola