पुरी में फंसे पर्यटकों को लेकर स्पेशल ट्रेन हुई रवाना

Updated:
विज्ञापन

पुरी से हावड़ा व शालीमार स्टेशनों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें हुईं रवाना कोलकाता : गर्मियों की छुट्टियां बिताने पुरी गये लाखों की तादात में पर्यटक पुरी पहुंचे हुए थे, लेकिन चक्रवाती तूफान फेनी के आने की खबर के बाद पुरी पहुंचे पर्यटक जल्द से जल्द वहां से निकलना चाहते हैं. पुरी और भुवनेश्वर स्टेशनों […]

विज्ञापन

पुरी से हावड़ा व शालीमार स्टेशनों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें हुईं रवाना

विज्ञापन
कोलकाता : गर्मियों की छुट्टियां बिताने पुरी गये लाखों की तादात में पर्यटक पुरी पहुंचे हुए थे, लेकिन चक्रवाती तूफान फेनी के आने की खबर के बाद पुरी पहुंचे पर्यटक जल्द से जल्द वहां से निकलना चाहते हैं. पुरी और भुवनेश्वर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन पुरी से देश के विभिन्न स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन चला जा रहा है.
गुरुवार को तीन स्पेशल ट्रेन पुरी स्टेशन से हावड़ा और शालीमार स्टेशनों के लिए रवाना हुई. उक्त स्पेशन ट्रेन का ठहराव खुरदा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर स्टेशनों पर होगा. इस ट्रेन में सामान्य, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय और द्वितीय श्रेणी के साथ अनारक्षित बोगियां भी उपलब्ध हैं. चक्रवाती तूफान को देखते हुए रेलवे ने लगभग 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola