इस बार कई राज्यों में हारेगी भाजपा: ममता बनर्जी

हुगली : प्रधानमंत्री अपने उन्मादी भाषण से देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहते हैं. शनिवार को पांडुआ स्थित महानाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली संसदीय क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार रत्ना दे नाग के समर्थन में एक सभा में ये बातें कहीं. […]
हुगली : प्रधानमंत्री अपने उन्मादी भाषण से देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहते हैं. शनिवार को पांडुआ स्थित महानाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली संसदीय क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार रत्ना दे नाग के समर्थन में एक सभा में ये बातें कहीं.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि मोदी जिस डाल पर बैठे हैं, उसी डाल को काट रहे हैं. देश को संप्रदायिक आंच में झोंक रहे हैं. एक प्रधानमंत्री का काम देश में शांति बहाल करना होता है. लेकिन उनकी जुबान से दंगा-फसाद हो रहे हैं. वह देश को टुकड़े- टुकड़े में बांटना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










