फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बढ़ती गर्मी से लोगों को फिलहाल किसी राहत की संभावना नहीं है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दिन की अधिकतम आद्रता 95 प्रतिशत थी. वहीं न्यूनतम 35 प्रतिशत रही. जिसकी वजह […]
विज्ञापन
कोलकाता : बढ़ती गर्मी से लोगों को फिलहाल किसी राहत की संभावना नहीं है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दिन की अधिकतम आद्रता 95 प्रतिशत थी. वहीं न्यूनतम 35 प्रतिशत रही. जिसकी वजह से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
गर्मी की वजह से बस और मेट्रो में सफर करनेवाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पार्क स्ट्रीट समेत कई जगहों पर कोलकाता पुलिस की ओर से गर्मी से राहत के लिए छोटे-छोटे टेंट लगाये जा रहे हैं. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक जीके दास ने बताया कि महानगर समेत हावड़ा व पासवर्ती इलाकों में भी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. शहर में फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. वहीं आगामी दो और तीन मई को आकाश में बाद छाये रहने की संभावाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन