कैब की जीपीएस में खराबी से परेशान हुई महिला
Updated at : 24 Apr 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस पर भी लगाया असहयोग का आरोप, दोस्त की मदद से पहुंची घर कोलकाता : महानगर में जल्द से जल्द गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए लोग एप कैब का इस्तेमाल करते हैं. इन सब के बीच, महानगर में इसी एप कैब की जीपीएस की खराबी के कारण एक महिला को सोमवार देर रात को […]
विज्ञापन
पुलिस पर भी लगाया असहयोग का आरोप, दोस्त की मदद से पहुंची घर
कोलकाता : महानगर में जल्द से जल्द गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए लोग एप कैब का इस्तेमाल करते हैं. इन सब के बीच, महानगर में इसी एप कैब की जीपीएस की खराबी के कारण एक महिला को सोमवार देर रात को काफी परेशान होना पड़ा. पीड़िता ने अपने फेसबुक वॉल में अपनी आपबीती को जाहिर किया है.
पीड़िता ने बताया कि वह गरिया के निकट रामगढ़ से एक ऑनलाइन कैब बुक की थी. कैब में सवार होने के बाद उसे पता चला कि उसकी जीपीएस ठीक से काम नहीं कर रही है. वह कैब कैंसल करती, तो पूरा किराया ऑनलाइन उसके अकाउंट से कट जाता. इसके कारण वह कुछ दूर गयी.
इस बीच, पंचानन ग्राम तक पहुंचने के बाद उसने उस कैब के हेल्पलाइन नंबर में संपर्क किया. वहां से भी कोई मदद नहीं मिली. बाध्य होकर उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी. वहां से जवाब मिला कि आप कैब कंपनी से समझ लें, क्योंकि दोनों के आपस का मामला है. किसी तरह से वह हैरान-परेशान होकर देर रात अपने एक दोस्त की मदद से घर पहुंची. पीड़िता का कहना है कि इसी तरह कई युवतियां घर से बाहर निकलती हैं. ऐसे में कोई घटना उनके साथ घटे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




