ePaper

भाजपा व तृणमूल समर्थकों में मारपीट, चार लोग घायल

Updated at : 22 Apr 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा व तृणमूल समर्थकों में मारपीट, चार लोग घायल

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हासनाबाद थानांतर्गत गोविंदपुर ग्राम में शनिवार की रात चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ के चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार को भाजपा प्रत्याशी शायंतन बसु अपने घायल समर्थक को […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हासनाबाद थानांतर्गत गोविंदपुर ग्राम में शनिवार की रात चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ के चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार को भाजपा प्रत्याशी शायंतन बसु अपने घायल समर्थक को देखने पहुंचे थे.

तृणमूल का आरोप है कि चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा नेता गलत भाषा का इस्तेमाल कर लोगों को भड़का रहे थे, जिसका लोगों ने विरोध किया, तो भाजपा समर्थकों ने उल्टा उन पर हमला किया, जबकि भाजपा ने इन आरोप को खारिज किया है और हमले के पीछे तृणमूल का हाथ बताया है.
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात गोविंदपुर ग्राम में भाजपा समर्थक गली-मोहल्ले में लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रहे थे. तृणमूल ने भाजपा पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए विरोध किया, तो दोनों तरफ से बहस और मारपीट शुरू हो गयी.
इधर, तृणमूल नेताओं का कहना है कि भाजपावाले लोगों को भड़का रहे थे, जिस कारण से आम लोगों ने ही भाजपा समर्थकों का विरोध किया और मारपीट हुई. इसमें तृणमूल का कोई हाथ नहीं है.
वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि पंचायत वोट की तरह हिंसा ना हो, इसके लिए लोगों को समझाया जा रहा था. उसी दौरान तृणमूल समर्थकों ने योजना बनाकर भाजपा समर्थकों पर हमला किया. पुलिस का कहना है कि इलाके में तनाव को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola