हर हाल में करें मतदान, पांच साल रहें खुशहाल

Updated at : 09 Apr 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में करें मतदान, पांच साल रहें खुशहाल

हिंदमोटर में प्रभात खबर के ‘वोट करें, देश गढ़ें’ कार्यक्रम में बोले मतदाता हुगली : आगामी छह मई को हुगली जिले के तीन संसदीय सीट श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग में मतदान किये जायेंगे. श्रीरामपुर संसदीय क्षेत्र के हिंदमोटर नंदनकानन इलाके के ज्योति मैरिज हॉल में प्रभात खबर की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान ‘वोट करें, […]

विज्ञापन

हिंदमोटर में प्रभात खबर के ‘वोट करें, देश गढ़ें’ कार्यक्रम में बोले मतदाता

हुगली : आगामी छह मई को हुगली जिले के तीन संसदीय सीट श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग में मतदान किये जायेंगे. श्रीरामपुर संसदीय क्षेत्र के हिंदमोटर नंदनकानन इलाके के ज्योति मैरिज हॉल में प्रभात खबर की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान ‘वोट करें, देश गढ़ें’ का उत्तरपाड़ा और हिंदमोटर के लोगों ने स्वागत किया.
उत्तरपाड़ा शिव शक्ति समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद कामाख्या नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर देवव्रत विश्वास, अनूप राय, सुजय मुखर्जी, बबलू दे, दीपक साव, कृष्णा मुखर्जी आदि उपस्थित थे. स्वागत भाषण डोना भट्टाचार्य ने रखी.
संचालन मुरली चौधरी ने किया. कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1951 से शुरू हुई सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक पर्व मनाने का कार्य बदस्तूर जारी है. पांच सालों तक खुशहाल रहने के लिए वोट करना बहुत जरूरी है. वोट करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. देश के उत्थान के लिए हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए. देश के साथ अपना भी भविष्य मजबूत करना चाहिए.
उत्तरपाड़ा के व्यवसायी प्रिंस तिवारी ने कहा कि हम सब अपने देश के जिम्मेदार नागरिक हैं. लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए हमें अपना मताधिकार का उपयोग करना चाहिए. हम एक ऐसे प्रतिनिधि को चुने जो हमारे देश को विश्व स्तर पर मजबूत बनायें.
विशाल सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का वोट महत्वपूर्ण होता है. वोट करने से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत बनती है. देश सही दिशा में आगे बढ़ती है. बेरोजगार को नौकरी मिले इसके लिए एक बढ़िया सरकार वोट के माध्यम से चुनना चाहिए.
उत्तरपाड़ा के निवासी शशि सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन चुनाव नहीं करेंगे तो होली की तरह होली नहीं खेलने पर रंग फीका पड़ जाता है, ठीक उसी प्रकार चुनाव का रंग भी फीका पड़ जायेगा.
हिंदमोटर के पुष्पा चक्रवर्ती ने कहा कि युवाओं को 18 साल की उम्र में इसका प्रयोग करने का अधिकार दिया जाता है. इस अधिकार का प्रयोग युवा वर्ग को अधिक से अधिक करना चाहिए.
हिंदमोटर की रहने वाली सोमा दे ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना मताधिकार का उपयोग करना चाहिए. देश को सफल बनाने के लिए यह जरूरी है.
जय कुमार कर ने कहा कि देश के स्वस्थ गणतांत्रिक व्यवस्था का नाम चुनाव है. चुनाव के माध्यम से पांच सालों के लिए नई सरकार गठित होती है और देश का कल्याण का कार्य संपन्न होता है. भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए भूत का सही इस्तेमाल जरूरी है.
दीपक साव ने कहा कि स्वाधीन देश भारत का जागरूक नागरिक होने के नाते वोट देना हर व्यक्ति का अधिकार है. अपना मत उन्हें डालना चाहिए जो देश के लिए कल्याण करें. देश में जात पात और धर्म को लेकर कोई संघात नहीं होने दे. देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाए ऐसे व्यक्ति को वोट डालना चाहिए. देश के सैन्य बल को ताकतवर बनाने का नेक इरादा रखता हो उसे वोट करना चाहिए.
खोखन विश्वास ने कहा कि देश में अराजकता का आवासन हो इसके लिए वोट करना जरूरी है. समय-समय पर सरकार भी बदलनी चाहिए. संप्रदायिकता बढ़ाने वाले लोगों से दूरी बनाना चाहिए. बंगाल का विकास करें ऐसे पार्टी का चुनाव करना चाहिए.
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वोटर सरकार बना भी सकती है और सरकार गिरा भी सकती है. वोट के माध्यम से उनके पास यह अधिकार प्राप्त है. इस अधिकार का सोच समझ कर प्रयोग करना चाहिए. अन्यथा पांच सालों तक पछताना पड़ेगा.
सोमनाथ दे ने कहा कि देश के रीढ़ होते है किसान और मजदूर. लेकिन कोई भी सरकार इनके सही उत्थान के लिए कभी कोई काम नहीं किया. इसलिए अखबारों में इनकी मौत की खबर छपती रहती है. कभी यह भूख से मरते हैं तो कभी खुद मौत को गले लगा लेते हैं. इनके भविष्य पर खरा उतरने के लिए एक अच्छी सरकार की जरूरत है. सरकार गठन करने के लिए वोट जरूरी है. वोट काफी सोच समझ कर देना चाहिए. खुद भी वोट दें और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए उत्साहित करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola