सारधा चिटफंड मामला : राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है सीबीआइ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 9:58 AM
सारधा चिटफंड मामले में जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी कोलकाता : सीबीआइ ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर सारधा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी है. सोमवार को शीर्ष अदालत मामले की सुनवाई कर सकती है. सीबीआइ के एक अधिकारी […]
सारधा चिटफंड मामले में जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी
सीबीआइ के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बेहतर होगा कि कुमार से ‘कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने’ की शर्त के बिना पूछताछ की जाये ताकि मामले में बारीक ब्योरों का पता लगाया जा सके. सीबीआइ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया: राजीव कुमार के खिलाफ ‘कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं’ करने की शर्त के खिलाफ हमलोगों ने शीर्ष अदालत में अपील की है. यदि किसी व्यक्ति के पास अतिरिक्त सुरक्षा है और वह चीजों का खुलासा नहीं करता है या करती है, तो बेहतर होगा कि हिरासत में हम उनसे पूछताछ करें. गौरतलब है कि तीन फरवरी को सीबीआइ के अधिकारियों की एक टीम को कुमार के आवास पर जाने से रोका गया था. उस समय वह कोलकाता के पुलिस आयुक्त थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










