नशीली दवा के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
नशीली दवा के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत कॉलिन लेन इलाके से गत बुधवार की रात मेथांफेटामाइन टैबलेट (याबा) सहित एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तापस अहमद बताया गया है. वह बांग्लादेश के हजारीबाग के लालबाग इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से 400 मेथांफेटामाइन टैबलेट (40 ग्राम) जब्त किये गये हैं, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत कॉलिन लेन इलाके से गत बुधवार की रात मेथांफेटामाइन टैबलेट (याबा) सहित एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तापस अहमद बताया गया है. वह बांग्लादेश के हजारीबाग के लालबाग इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से 400 मेथांफेटामाइन टैबलेट (40 ग्राम) जब्त किये गये हैं, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है. मेथांफेटामाइन टैबलेट नशीली दवा होती है, जिसे ड्रग्स के तौर पर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

होटलों और गेस्ट हाउस में सप्लाई करने का आरोप :
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी मेथांफेटामाइन टैबलेट को म्यांमार से तस्करी कर लाया था. आरोप के अनुसार तापस कॉलिन लेन, फ्री स्कूल स्ट्रीट समेत महानगर के विभिन्न इलाके के होटलों और गेस्ट हाउस में नशीली दवा सप्लाई करता था. उस पर कुछ विदेशी पर्यटकों को भी ड्रग्स बेचने का आरोप है.
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ड्रग्स सप्लाई के धंधे में कुछ होटल और गेस्ट हाउस के कर्मी भी आरोपी के सहायक के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस उन कर्मियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola