घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

शव सड़ने के कारण दुर्गंध आने से लोगों को पता चला कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत केष्टोपुर के समरपल्ली इलाके में गुरुवार की सुबह एक किराये के मकान से महिला का सड़ा-गला श‍व बरामद किया गया. महिला का शव फंदे से लटका पाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन

शव सड़ने के कारण दुर्गंध आने से लोगों को पता चला

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत केष्टोपुर के समरपल्ली इलाके में गुरुवार की सुबह एक किराये के मकान से महिला का सड़ा-गला श‍व बरामद किया गया. महिला का शव फंदे से लटका पाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला का नाम संध्या राय (26) बताया गया है.

वह अपने पति साधन मित्रा के साथ उक्त किराये के घर में रहती थी. साधन उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा सुगर मिल इलाके का रहनेवाला है. वह पेशे से एक होटल में कर्मचारी है. बताया जाता है कि गत 15 मार्च से दोनों उक्त घर को किराये पर लेकर रहना शुरू किये थे. सुबह दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर से शव बरामद किया. स्थानीय लोगों के अनुसार तीन-चार दिन से उसके पति को किसी ने देखा नहीं है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर घटना कैसे हुई. घर से आधार कार्ड और ग्राहक के गैस का कार्ड मिला है. पुलिस पता लगा रही है कि क्या पति-पत्नी में किसी तरह का विवाद था?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola