बंगाल के भाजपा प्रत्याशियों की पूरी सूची 25 मार्च तक जारी होगी : राहुल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी सूची 25 मार्च तक जारी हो जायेगी. यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर कोलकाता से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने दी. ज्ञात हो कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल के 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस सूची को लेकर कई जगहों […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी सूची 25 मार्च तक जारी हो जायेगी. यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर कोलकाता से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने दी.

विज्ञापन
ज्ञात हो कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल के 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस सूची को लेकर कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी पसंद को तरजीह नहीं देकर दूसरे दलों से आनेवालों को भाजपा उम्मीदवार बना रही है.प्रदेश भाजपा के महासचिव शायंतन बसु को बशीरहाट से उम्मीदवार बनाये जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ पोस्टरबाजी और पार्टी दफ्तर में प्रदर्शन किया. इसके जवाब में राहुल सिन्हा ने कहा कि जल्द ही नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जायेगा. हमारी पार्टी में लोकतंत्र है, इसलिए लोग नाराजगी जता रहे हैं. दूसरी पार्टियों की तरह टिकट नहीं मिलने पर मारपीट नहीं कर रहे है‍ं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola