दमदम में बदमाशों का उत्पात निर्माणाधीन मकान में फायरिंग

Updated at : 07 Mar 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
दमदम में बदमाशों का उत्पात निर्माणाधीन मकान में फायरिंग

निर्माणाधीन इमारत में जाकर श्रमिकों से की मारपीट और दी धमकी बदमाशों ने चलायीं चार राउंड गोलियां बदमाशों ने दफ्तर व एक निजी कार के शीशे भी तोड़े श्यामनगर के माली बागान की घटना कोलकाता : दमदम थानांतर्गत श्यामनगर माली बागान इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बुधवार तड़के […]

विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत में जाकर श्रमिकों से की मारपीट और दी धमकी

बदमाशों ने चलायीं चार राउंड गोलियां
बदमाशों ने दफ्तर व एक निजी कार के शीशे भी तोड़े
श्यामनगर के माली बागान की घटना
कोलकाता : दमदम थानांतर्गत श्यामनगर माली बागान इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बुधवार तड़के हंगामा किया. बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की और इलाके के एक प्रमोटर के नाम से गाली-गलोज करते हुए वहां कार्यरत श्रमिकों को धमकी देकर चले गये. जाते-जाते बदमाशों ने वहां दफ्तर व कार के शीशे भी तोड़ डाले. घटना से पूरे इलाके में आतंक है.
बताया जा रहा है कि वे प्रमोटर शुभायू घोष को खोजने आये थे और श्रमिकों को धमकी देकर गये. सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह पांच बजे की है. उस वक्त निर्माणाधीन साइट पर प्रमोटर नहीं था. केवल श्रमिक थे. तभी कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने वहां काम में लगे श्रमिकों के साथ मारपीट की. जाते-जाते प्रमोटर को गालियां देकर पास दफ्तर व कार के शीशे तोड़ दिये. स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों ने वहां चार राउंड गोलियां भी चलाईं.
इधर, दक्षिण दमदम नगरपालिका के चेयरमैन डॉ पाचू राय ने कहा कि इस मामले में बाबू नायक का हाथ बताया जा रहा है. वह पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना को लेकर इलाके में सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों के बारे में पता लगा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola