दादा-दादी पर पोती की हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बेटे में माता-पिता के खिलाफ दर्ज करायी हत्या की शिकायत संपत्ति विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप जगदल थाना क्षेत्र के काकीनाड़ा की घटना कोलकाता : तीन वर्षीय बच्ची को जहर देकर हत्या का आरोप उसके ही दादा-दादी के खिलाफ पर लगाया गया है. मृत बच्ची के पिता दीपंकर दे का आरोप है कि […]

विज्ञापन

बेटे में माता-पिता के खिलाफ दर्ज करायी हत्या की शिकायत

विज्ञापन
संपत्ति विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप
जगदल थाना क्षेत्र के काकीनाड़ा की घटना
कोलकाता : तीन वर्षीय बच्ची को जहर देकर हत्या का आरोप उसके ही दादा-दादी के खिलाफ पर लगाया गया है. मृत बच्ची के पिता दीपंकर दे का आरोप है कि विष देकर उसकी हत्या की गयी है. इसके पीछे उसके माता-पिता का हाथ है. यह घटना जगदल थाना क्षेत्र के कांकीनाड़ा के काठोडांगा इलाके की है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में मनोरंजन दे (दादा) और मीनति दे (दादी) को गिरफ्तार किया है. दीपंकर का आरोप है कि संपत्ति को लेकर उसके माता-पिता के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस कारण उसकी हत्या की गयी है. मां आत्रेयी देवी का आरोप है कि शादी के बाद से सास-ससुर उस पर अत्याचार करते थे. उसके इस व्यवहार के कारण सास-ससुर के साथ शुरू से नहीं बना.
आरोप है कि संपत्ति को लेकर काफी समय से पारिवारिक अशांति के बावजूद उन्होंने कभी भी अपनी बेटी को दादा-दादी से मिलने पर रोक नहीं लगायी थी. आरोप है कि शुक्रवार को सुबह बच्ची दादा-दादी के पास गयी थी, लौटने में काफी देर होने पर बेटी को पास बुलाने के लिए आवाज लगायी. बच्ची जब वहां से लौटी तो सीने में दर्द की शिकायत की. उसके बाद उसे तत्काल भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोप है कि दादा-दादी के पास से आने के बाद से ही वह अस्वस्थ हुई. उसे जहर देकर हत्या की गयी है. घटना के बाद जगदल थाना में शिकायत की गयी. खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola