छात्रा को फुसलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2019 1:08 AM
बर्दवान : जमालपुर थाना पुलिस ने छात्रा को फुसलाने के आरोप में दिलीप मोहंत, आलिपुरदुयार के शामुकतला के उत्तर चिकलीगुडी के निवासी को शुक्रवार सुबह जौग्राम बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही छात्रा को भी बरमद कर लिया. शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया जहां सीजेएम सोमनाथ दास ने न्यायिक हिरासत […]
बर्दवान : जमालपुर थाना पुलिस ने छात्रा को फुसलाने के आरोप में दिलीप मोहंत, आलिपुरदुयार के शामुकतला के उत्तर चिकलीगुडी के निवासी को शुक्रवार सुबह जौग्राम बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही छात्रा को भी बरमद कर लिया. शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया जहां सीजेएम सोमनाथ दास ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
जज ने छात्रा को परिवार के हवाले करने का आदेश दिया. अदालत ने छात्रा के गुप्त बयान दर्ज करने के लिए चतुर्थ जुडिसीयल मजिस्ट्रेट को आदेश दिया. 19 वर्षीय छात्रा जमालपुर थाना अंतर्गत जाडग्राम के निवासी पिछले 19 जुलाई स्कूल जाने के लिए घर से निकली जिसके बाद से वह गायब थी. छात्रा के पिता ने 26 जुलाई को जमालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










