ePaper

घुसुड़ीधाम में लगा निशान चढ़ानेवालों का तांता

Updated at : 25 Feb 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
घुसुड़ीधाम में लगा निशान चढ़ानेवालों का तांता

हावड़ा : अभी फाल्गुन का मेला भले ही दूर हो लेकिन बाबा श्याम के दीवाने इसमें पूरी तरह से रंगे हुए नजर आ रहे हैं. पूर्वी भारत में खाटूधाम के रुप में परिणित हो चुके श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में मनोकामना पूर्ति के लिये निशान (ध्वजा) चढ़ाने के क्रम में रविवार को कोलकाता-हावड़ा-हुगली के विभिन्न […]

विज्ञापन

हावड़ा : अभी फाल्गुन का मेला भले ही दूर हो लेकिन बाबा श्याम के दीवाने इसमें पूरी तरह से रंगे हुए नजर आ रहे हैं. पूर्वी भारत में खाटूधाम के रुप में परिणित हो चुके श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में मनोकामना पूर्ति के लिये निशान (ध्वजा) चढ़ाने के क्रम में रविवार को कोलकाता-हावड़ा-हुगली के विभिन्न स्थानों से कई संस्थाओं व समूहों के बैनर तले हजारों भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किये.

सुबह 6 बजे से ही हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजा लेकर श्याम नाम की मस्ती में झूमते-गाते श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और यह सिलसिला देर तक चलता रहा. आज दोपहर हिंदमोटर से श्री श्याम सेवा संघ के बैनर तले श्री हजारीमलजी इंदौरिया के सान्निध्य में सूरजगढ़ के निशान सहित 1101 निशानों के साथ पहुंची निशान शोभायात्रा में शामिल भक्तों की अपार भीड़ से आसपास के सारे मार्ग रंग-बिरंगी ध्वजाओं व भक्तों से पट गये.
सूरजगढ़ की पवित्र ध्वजा के साथ ही माथे पर सिगड़ी रखकर घुसुड़ीधाम में बाबा श्याम के दरबार में पहुँची महिला भक्तों ने बाबा के प्रति परम आस्था की झलक प्रस्तुत की. इससे पहले आज सुबह से क्रमवद्ध हावड़ा वेलफेयर ट्रस्ट (महिला समिति) द्वारा श्री शिव मंदिर गोलाबाड़ी से, श्री सालासर बालाजी मंदिर हावड़ा द्वारा राउंड टैंक लेन से, श्री श्याम महिला मंडल द्वारा बनहुगली से व श्री श्याम परिवार डनलप की ओर से डनलप से,
श्री श्याम सखा मंच द्वारा श्री मनोकामना सिद्ध मंदिर बांगुड़ से, श्री बालाजी टावर्स फ्लैट ऑनर्स एसोसियेशन द्वारा बेलूर से, विष्णु वाटिका परिवार द्वारा विष्णु वाटिका बेलुर से, श्री श्याम परिवार आइडियल ग्राण्ड द्वारा शिवपुर से, तिरुपति आवासन ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा बेलूरमठ से और सांवरे की महफिल (रिसड़ा) द्वारा बांगुर पार्क रिसड़ा से आज निकली निशान शोभायात्राओं में शामिल सैकड़ों नर-नारी व बच्चों ने हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिये श्याम गुणगान करते हुए विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया और घुसुुड़ीधाम तक के वातावरण को श्याम नाम से गूंजा दिया. निशान चढ़ाने मंदिर पहुंचकर भक्तों ने श्याम प्रभु के जयकारों के साथ कतारबद्ध होकर बाबा श्याम को निशान चढ़ाये और पूजा-अर्चना की.
निशान चढ़ाने के बाद श्याम नाम की मस्ती में डूबे श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर अपने आराध्य को रिझाया. इस बार निशान यात्रियों पर श्याम भक्ति के साथ ही देश भक्ति के रंग में भी नजर आये. काफी भक्तों ने न केवल रंग-बिरंगी ध्वजाओं में तिरंगे लगाकर बाबा श्याम को अर्पित किये बल्कि दुपट्टे भी तिरंगे रंग के ओढ़ रखे थे.
इस अवसर पर पूर्व विधायक व अन्तर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश बजाज, हावड़ा वेलफेयर ट्रस्ट के प्रमुख सत्यनारायण खेतान, पूरणमल केडिया, सुभाष अग्रवाल सहित निशान चढ़ाने वाली संस्थाओं को मंदिर परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया .
मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल के कुशल नेतृत्व में मंदिर के विशिष्ट सहयोगी संजय अग्रवाल मंदिर परिवार के सदस्य शिवप्रकाश परसरामपुरिया, कपिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सावंरमल अग्रवाल, पवन गर्ग, संजय टिबड़ेवाल, देवेन्द्र कासुका, अविनाश अग्रवाल, मुकेश कानोड़िया, राजेश अग्रवाल, टिंकू चौधरी, पप्पू जमालपुरिया, सहित अन्य सदस्य पूरी व्यवस्था को संभालने में विशेष रूप से रूप से सक्रिय रहे. मंदिर के मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने आयोजन का संचालन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola