कोलकाता : श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में फाल्गुन की बहार, भक्तों ने चढ़ाये निशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 2:02 AM
विज्ञापन
कोलकाता : श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में फाल्गुन माह के शुभारंभ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोकामना पूर्ति हेतु श्याम प्रभु की पैदल यात्रा कर निशान चढाने का क्रम लगातार जारी है और इसी क्रम में रविवार को भी श्री श्याम कला मंडल काशीपुर एवं अन्य भक्तों ने भी सामूहिक रूप से […]
विज्ञापन
कोलकाता : श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार में फाल्गुन माह के शुभारंभ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोकामना पूर्ति हेतु श्याम प्रभु की पैदल यात्रा कर निशान चढाने का क्रम लगातार जारी है और इसी क्रम में रविवार को भी श्री श्याम कला मंडल काशीपुर एवं अन्य भक्तों ने भी सामूहिक रूप से श्याम प्रभु की पैदल निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
रस्ते भर में संगीतमयी सुमधुर भजनों की अमृतवर्षा,श्रद्धालुओं के हाथों में रंग बिरंगे निशान और नाचते थिरकते बाबा के प्रेमियों द्वारा श्याम जयकार उद्धघोष से पूरा यात्रा मार्ग एवं मंदिर स्थल श्याम रंग में सराबोर हो गया.
मंदिर में जोर-शोर से चल रहे निर्माण कार्य के बावजूद भी फाल्गुन में आनेवाले निशान यात्रियों के लिए उचित प्रबंध व्यवस्था की गयी है. अध्यक्ष राजपाल गुप्ता ने बताया की फाल्गुन मास की द्वादशी तक ये क्रम निरंतर जारी रहेगा, जिसमें श्रद्धालु आपसी समूह व संस्था के अंतर्गत शामिल होकर अपनी सुविधानुसार अपने स्थान से पैदल यात्रा कर हांथों में निशान थामे बाबा के मंदिर आते हैं. उद्दोगपति अरुण कुमार भुवालका सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे.
एक ओर जहां मंदिर निर्माण अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर फाल्गुन में भक्तों का आवागमन भी आरंभ हो चुका है और तीन दिवसीय फाल्गुन मेले की तैयारियां भी आरंभ हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










