सॉल्टलेक में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर से सटे सॉल्टलेक इलाके में पिछले कुछ माह से एक के बाद एक कई बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं. शुक्रवार रात भी बाइक चोरी की कोशिश के दौरान ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का अनुमान है […]
कोलकाता : महानगर से सटे सॉल्टलेक इलाके में पिछले कुछ माह से एक के बाद एक कई बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं. शुक्रवार रात भी बाइक चोरी की कोशिश के दौरान ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का अनुमान है कि बाइक चोरी की घटनाओं में किसी गैंग का हाथ है और गिरफ्तार दोनों भी ऐसे ही किसी गैंग से जुड़े हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम सुरोजीत दे और सुमंत दत्ता है.
दोनों नदिया के चाकदह के रहनेवाले हैं. देर रात को दोनों मिलकर बांगुर इलाके के पास ही एक बाइक लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस को संदेह हुआ. दोनों पर संदेह कर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोचा. उन दोनों को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




