प्रेमिका पर प्रेमी की हत्या करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

हुगली : युवक को जहर खिलाकर मारने के आरोप में प्रेमिका के खिलाफ उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. मृत युवक का नाम संजीत दास (28) बताया गया है. वह कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में काम के सिलसिले में रहता था. आरोपी प्रेमिका का नाम राधा सुभांगी है. वह चंडीतल्ला के कालीपुर […]

विज्ञापन

हुगली : युवक को जहर खिलाकर मारने के आरोप में प्रेमिका के खिलाफ उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. मृत युवक का नाम संजीत दास (28) बताया गया है. वह कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में काम के सिलसिले में रहता था. आरोपी प्रेमिका का नाम राधा सुभांगी है. वह चंडीतल्ला के कालीपुर की निवासी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालीपुर इलाके में संजीत के भैया और भाभी रहते हैं. भैया और भाभी के घर आने जाने के दौरान ही संजीत का राधा के साथ परिचय हुआ.

संजीत के परिजनों का दावा है कि राधा ने अपने आप को अविवाहित बता कर संजीत को अपने प्रेम जाल में फंसाया. पार्क सर्कस में संजीत का मुर्गी के मांस की दुकान है. बाद में संजीत को पता चला कि राधा विवाहित है और उसका एक बेटा भी है. यह जानने के बाद संजीत राधा से रिश्ता तोड़ना चाहा, लेकिन राधा ने संजीत को अक्सर उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देती थी. कुछ दिनों पहले संजीत ने राधा के साथ संबंध तोड़ लिया था.

आरोप है कि गत मंगलवार को राधा ने संजीत को अपने घर बुलाया और खाने में जहर मिलाकर खिला दिया. इसके बाद से ही संजीत की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शुक्रवार सुबह संदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola