नदिया में कश्मीरी व्यापारी पर हमले को लेकर पांच गिरफ्तार
Updated at : 22 Feb 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की थी ममता से बात मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमलावर हुए गिरफ्तार कल्याणी : नदिया जिले में एक कश्मीरी शॉल व्यापारी पर हमला करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नदिया जिले तहेरपुर इलाके में 18 फरवरी को कुछ लोगों […]
विज्ञापन
हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की थी ममता से बात
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमलावर हुए गिरफ्तार
कल्याणी : नदिया जिले में एक कश्मीरी शॉल व्यापारी पर हमला करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नदिया जिले तहेरपुर इलाके में 18 फरवरी को कुछ लोगों ने जावेद अहमद खान (27) पर हमला कर दिया, लेकिन उसे बचा लिया गया. उन्होंने कहा कि खान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.
यह घटना कश्मीर में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर हमले के चार दिनों बाद सामने आयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदिया में भीड़ ने पहले जावेद पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने के लिए दबाव बनाया, फिर राज्य में काम कर रहे सभी कश्मीरियों के साथ वापस लौटने को कहा. उसके साथ मारपीट भी की गयी, जिससे चेहरे और नाक से खून बहने लगे थे. बाद में यह खबर वायरल हो गयी.
कश्मीर के बड़गाम जिले के सोईबाग में रह रहे जावेद के परिवार को भी सोशल मीडिया के जरिये ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सरकार से उनकी सुरक्षा देने की मांग की. उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को मिली तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की थी. उन्होंने कहा कि ममता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था. जावेद हर साल शॉल बेचने के लिए कोलकाता आता है. इस घटना के बाद से परिवार दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




