गौ तस्करों का पीछा करने के दौरान बीएसएफ जवान डूबा

Updated:
विज्ञापन

11 भारतीय और एक बांग्लादेशी बदमाश गिरफ्तार 74 गाय बांग्लादेश भेजे जाने से बचायी गयीं तस्कर पुलिस के हवाले कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास गौ तस्करों का पीछा करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की पद्मा नदी में डूबने से मौत हो गयी. बीएसएफ के एक अधिकारी […]

विज्ञापन

11 भारतीय और एक बांग्लादेशी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन

74 गाय बांग्लादेश भेजे जाने से बचायी गयीं

तस्कर पुलिस के हवाले

कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास गौ तस्करों का पीछा करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की पद्मा नदी में डूबने से मौत हो गयी. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एक गश्ती दल ने गुरुवार की रात गायों की झुंड के साथ कुछ बदमाशों को देखा. बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और मवेशियों के साथ बांग्लादेश की ओर भागने लगे. तस्कर लाठियों और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे. अभियान के दौरान गश्ती दल में शामिल जवान देवाशीष राय तस्करों को पकड़ने के लिए दौड़े.

बीएसएफ की विज्ञप्ति में बताया गया, ‘पीछा करने के दौरान वह तस्करों के पीछे भागे और उन्हें पकड़ने के लिए पद्मा नदी में कूद पड़े. इसी बीच वह कीचड़ में फंस गये और बाहर नहीं निकल पाये. इस तरह उन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया.’ बीएसएफ के गश्ती दल ने अभियान के दौरान 11 भारतीयों और एक बांग्लादेशी बदमाश तथा 74 गायों के झुंड को पकड़ा. तस्करों और मवेशियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola