एयरपोर्ट इलाके में लगी आग, परीक्षार्थी हुए परेशान
Updated at : 16 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

धुआं फैलने से पास के परीक्षा केंद्र में माध्यमिक परीक्षार्थियों को हुई परेशानी कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट के वॉयरलेस टावर के करीब घास व झाड़ियों में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गयी और चारो तरफ धुआं फैल गया. तुरंत घटना की सूचना दमकल को दी गयी. खबर पाकर दमकल इंजन के साथ मौके दमकल कर्मी […]
विज्ञापन
धुआं फैलने से पास के परीक्षा केंद्र में माध्यमिक परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट के वॉयरलेस टावर के करीब घास व झाड़ियों में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गयी और चारो तरफ धुआं फैल गया. तुरंत घटना की सूचना दमकल को दी गयी. खबर पाकर दमकल इंजन के साथ मौके दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित माध्यमिक परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने आये छात्रों परेशानी हुई.
जानकारी के अनुसार, वॉयरलेस टावर के गेट से कुछ दूरी पर दमदम सुभाषनगर गर्ल्स हाई स्कूल है, जिसमें माध्यमिक का परीक्षा केंद्र पड़ा है. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही आग लगी और चारो ओर धुआं फैल गया जिससे परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाया. इधर, दक्षिण दमदम नगर पालिका के पांच नंबर वार्ड के पार्षद धनंजय मजूमदार ने कहा कि इसके पहले भी कई बार यहां आग लगने की घटना घटी है. ऐसा एयरपोर्ट प्रशासन की लापरवाही के कारण होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




