कोलकाता : सत्यजीत की हत्या के बाद विधायकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस चिंतित

कोलकाता : कृष्णगंज के तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या के बाद राज्य पुलिस प्रशासन वर्तमान विधायकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के विभिन्न इलाकों बढ़ रही हिंसा की वारदातों के मद्देनजर राज्य पुलिस ने वर्तमान विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय किया है. श्री विश्वास […]
कोलकाता : कृष्णगंज के तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या के बाद राज्य पुलिस प्रशासन वर्तमान विधायकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के विभिन्न इलाकों बढ़ रही हिंसा की वारदातों के मद्देनजर राज्य पुलिस ने वर्तमान विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय किया है.
श्री विश्वास की हत्या के बाद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. इस बाबत स्थानीय पुलिस अधीक्षकों ने विधायकों की सुरक्षा को लेकर बैठक भी की है तथा विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. नवान्न के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार कई विधायकों द्वारा लंबे समय से सुरक्षाकर्मी दिये जाने की मांग की जा रही है, हालांकि कई विधायकों ने निजी सुरक्षाकर्मी लेने से भी इनकार किया है.
वर्तमान में सांसद, विधायक के अतिरिक्त जिला परिषद व पंचायत के सदस्यों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. इनमें सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ-साथ विरोधी दल के भी विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा मुहैया करायी जा रही है. विभिन्न जिला के पुलिस अधीक्षकों ने विधायकों के साथ बैठक शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




