कोलकाता : एक लाख घरों पर लहराया भाजपा का झंडा : प्रताप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 2:42 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लिया गया कार्यक्रम ‘हमारा परिवार, भाजपा परिवार’ के तहत सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर के ऊपर भाजपा का झंडा फहराने के साथ उसकी सेल्फी, सोशल मीडिया पर जारी करने का बंगाल में पूर जोर स्वागत हुआ. अमित शाह ने इसका शुभारंभ अहमदाबाद स्थित अपने घर पर भाजपा का […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लिया गया कार्यक्रम ‘हमारा परिवार, भाजपा परिवार’ के तहत सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर के ऊपर भाजपा का झंडा फहराने के साथ उसकी सेल्फी, सोशल मीडिया पर जारी करने का बंगाल में पूर जोर स्वागत हुआ. अमित शाह ने इसका शुभारंभ अहमदाबाद स्थित अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराकर किया.

प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रताप बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन के बाद एक के बाद एक भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर झंडा फहराया. पश्चिम बंगाल में इसकी शुरुआत सांसद रूपा गांगुली ने की.

इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी, राजकमल पाठक और प्रभाकर तिवारी सरीखे नेता के अलावा तकरीबन एक लाख घरों पर भाजपा का झंडा फहराया और इसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर डाली गयी. श्री बनर्जी ने बताया कि 14 फरवरी के अंदर बंगाल के 10 लाख घरों पर भाजपा का झंडा लहराना उनका लक्ष्य है. जिसे कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola