कोलकाता : डनलप के बस्ती इलाके में आग, 25 घर खाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 2:39 AM
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के घोला में प्लास्टिक कारखाने में लगी आग पूरी तरह से बुझी ही नहीं थी कि अब बरानगर नगरपालिका के एक नंबर वार्ड अंतर्गत सोनाली सिनेमा हॉल के पीछे डनलप पार्किंग के पास की बस्ती में मंगलवार की सुबह भयावह आग लग गयी. सूचना पाकर दमकल की 10 गाड़ियां […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के घोला में प्लास्टिक कारखाने में लगी आग पूरी तरह से बुझी ही नहीं थी कि अब बरानगर नगरपालिका के एक नंबर वार्ड अंतर्गत सोनाली सिनेमा हॉल के पीछे डनलप पार्किंग के पास की बस्ती में मंगलवार की सुबह भयावह आग लग गयी. सूचना पाकर दमकल की 10 गाड़ियां वहां पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझायी. हालांकि आग की घटना में बस्ती के 25 से 30 अस्थाई घर पूरी तरह से जल कर राखा हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










