खड़गपुर : केशपुर में संपत्ति विवाद में मारपीट, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर : केशपुर थाना अंतर्गत चार नंबर अं‍चल के कोनार गांव में दो गुटों मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नंद पंडित (62) है. गौरतलब है कि एक जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट के […]

विज्ञापन

खड़गपुर : केशपुर थाना अंतर्गत चार नंबर अं‍चल के कोनार गांव में दो गुटों मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नंद पंडित (62) है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट के दौरान इलाके के तृणमूल बूथ सभापति अजित पंडित सहित परिवार के तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नंद पंडित की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस व भाजपा दोनों मृतक को अपनी पार्टी का सदस्य बता रही हैं. इलाके के तृणमूल नेताओं का कहना है कि अजित पंडित और उसका परिवार तृणमूल समर्थक है. वहीं भाजपा का कहना है कि नंद पंडित भाजपा का समर्थक था. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola