कोलकाता : रेल अवरोध से यात्री रहे परेशान
Updated at : 12 Feb 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन के सियालदह-रानाघाट व बारासात-हासनाबाद सेक्शन में कई स्थानों पर अवरोध होने से ट्रेन सेवा बाधित हुई. तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या के खिलाफ ये अवरोध हुए. टीटागढ़ में शाम 4.09 बजे से 4.58 बजे तक, कांचरापाड़ा में शाम 4.03 बजे से शाम 4.46 बजे तक अवरोध हुआ. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन के सियालदह-रानाघाट व बारासात-हासनाबाद सेक्शन में कई स्थानों पर अवरोध होने से ट्रेन सेवा बाधित हुई. तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या के खिलाफ ये अवरोध हुए. टीटागढ़ में शाम 4.09 बजे से 4.58 बजे तक, कांचरापाड़ा में शाम 4.03 बजे से शाम 4.46 बजे तक अवरोध हुआ.
बारासात-हासनाबाद सेक्शन के मालतीपुर में शाम 4.10 बजे शाम 4.40 बजे, बनगांव में शाम 4.15 बजे से साम 4.48 बजे तक, बिराटी में शाम 4.08 बजे से शाम 4.24 बजे तक व चंपापुकुर में शाम 4.15 बजे से शाम 4.40 बजे तक ट्रेन अवरोध हुआ. इसके अलावा दमदम जंक्शन में शाम 4.20 बजे से शाम 4.50 बजे तक अवरोध हुआ.
दमदम कैंट स्टेशन में भी अवरोध हुआ. इसके अलावा हृदयपुर में शाम 4.45 बजे, अशोकनगर में शाम 4.55 बजे, गोबोरडांगा में शाम 5.10 बजे अवरोध हुआ. बारासात में शाम 4.45 बजे से शाम 5.10 बजे तक और मध्यमग्राम में शाम पांच बजे से शाम 5.10 बजे तक अवरोध हुआ.
सभी अवरोध शाम 5.27 बजे तक समाप्त हुए. ट्रेन अवरोध की वजह से यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा. यात्री रेलवे ट्रैक पर पैदल चलते नजर आये. इनमेंं युवाओं के अलावा बच्चे-बूढ़े समेत महिलाएं भी शामिल थीं. दमदम में रेल अवरोध से परेशान यात्री ट्रेन से उतर कर ट्रैक पर पैदल ही चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




