कोलकाता : सांकराइल में जरी हब तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ग्रामीण हावड़ा के सांकराइल में प्रस्तावित राज्य के प्रथम ‘जरी हब’ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. हब में अंतिम चरण का कार्य जारी है और बताया जा रहा है कि अगले एक महीने के अंदर ही इसका उद्घाटन हो सकता है. सांकराइल के फूड पार्क में कुल […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ग्रामीण हावड़ा के सांकराइल में प्रस्तावित राज्य के प्रथम ‘जरी हब’ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. हब में अंतिम चरण का कार्य जारी है और बताया जा रहा है कि अगले एक महीने के अंदर ही इसका उद्घाटन हो सकता है.
सांकराइल के फूड पार्क में कुल 14,000 स्क्वायर फीट इलाके में बन रहे इस हब के स्थापित होने के बाद 20,000 से ज्यादा जरी कारीगरी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे. पश्चिम बंगाल औद्योगिक आधारभूत विकास निगम (डब्ल्यूबीआइआइडीसी) की ओर से इस योजना के लिए जमीन दी गयी है. हावड़ा के ग्राणीण इलाका जरी कारीगरी व व्यवसाय के लिए ना केवल राज्य बल्कि देश-विदेश में भी मशहूर है. यहां के हजारों परिवार इस पेश में है और इससे होने वाली आय से अपनी आजीविका चलाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए