चेंगड़ाबांधा : ट्रक व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 1:03 AM
चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में चेंगड़ाबांधा में ट्रक व बाइक के बीच टक्कर में दो युवक घायल हो गये. इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गये. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने ट्रक रोककर विरोध प्रदर्शन करने लगे. बाद में पुलिस पहुंचने पर लोगों ने पुलिस को भी […]
चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में चेंगड़ाबांधा में ट्रक व बाइक के बीच टक्कर में दो युवक घायल हो गये. इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गये. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने ट्रक रोककर विरोध प्रदर्शन करने लगे. बाद में पुलिस पहुंचने पर लोगों ने पुलिस को भी घेर लिया.
काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.जानकारी मिली है कि रविवार दोपहर को एक मालवाहक ट्रक के साथ टक्कर हो गया. घटना में ट्रक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया. इससे बाइक टूट-फूट गया. हालांकि युवकों को मामुली चोटें आयी है. स्थानीय निवासियों की तत्परता से युवकों को अस्पताल भेजा गया. गुस्साए लोगों ट्रक को रोककर विरोध प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी घेर लिया.
निवासियों का आरोप है कि चेंगड़ाबांधा सीमांत पर वाहन लापरवाह गति से चलते हैं, जिसमें दुर्घटनाएं घटती रहती है. चेंगड़ाबांधा बाइपास से वीआईपी मोड़ इलाके तक सार्क रोड के दोनों ओर गैरकानूनी तरीके से ट्रकों को खड़ा किया जाता है. लोगों ने अविलंब सड़क के ऊपर से ट्रकों को हटाने की मांग की है. लोगों ने मांगों के समर्थन में लगभग एक घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया. आखिरकार मेखलीगंज थाना ओसी अजीत साह ने आन्दोलनकारियों को आश्वासन दिया. इसके बाद आन्दोलन रद्द किया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










